झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

दुःखद : पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो का रांची में निधन

डिजिटल डेस्क

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री रहे लालचंद महतो (72 वर्ष) का निधन गुरुवार की देर रात हो गया. उनके भाई चेतलाल महताे ने बताया कि पूर्व मंत्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी. गुरुवार की रात 11 बजे वह रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गये.

इसके बाद वह बेहोश हो गये. परिजन उनको लेकर तत्काल लालपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सनद रहे कि गिरिडीह के डुमरी विधान सभा क्षेत्र से वह तीन बार विधायक बने थे. झारखंड गठन के बाद वह राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री बनाये गये थे.लालचंद को गिरिडीह लोक सभा से बहुजन सदान मोर्चा ने उम्मीदवार घोषित किया था.

Related posts

JAC BOARD: SMS के जरिये प्राप्त कर सकते हैँ 10वीं और 12वीं का परिणाम..जानें कैसे

admin

डॉ विनय भरत छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी बने

admin

पंजाबी हिन्दू बिरादरी एवं स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 13 को लोहड़ी मनाने का लिया गया निर्णय

admin

Leave a Comment