झारखण्ड बेरमो बोकारो

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की प्रथम पुण्य तिथि मनायी

चंद्रपुरा से संतोष सागर की रिपोर्ट

चंद्रपूरा (ख़बर आजतक) :आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ चंद्रपुरा कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सत्यवती देवी के आवासीय कार्यालय प्रांगण में दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की प्रथम पुण्य तिथि मनायी गयी।सर्वप्रथम दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर श्रधासुमन अर्पित किया गया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्यवती देवी ने किया. कार्यक्रम स्थल से श्रद्धांजलि जुलूस निकाली गयी। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ महतो का नाम रहेगा। टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए गए। कर्मचारी संघ की कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी,अनीता देवी,रेखा देवी,मीरा गिरि,यशवंती देवी,सुषमा,आशा,रीमा,सीता, चमेली,संजू,नीलम,सुधा,अंजना,लता,बेबी,सरिता,गेंदिया,सोनी,सुरजमनी, मंजू ,भुवनेश्वरी, सुनैना देवी ने आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्यवती देवी ने कहा जगरनाथ महतो ने सम्पूर्ण झारखंड के उन्नति एवं विकास कर अमिट छाप छोडी है।जिस कारण युगों युगों तक उनकाे याद किया जाएगा।

Related posts

ईडी ने प्रमोद सिंह व उनके परिवार सें ₹1.63 करोड़ की अचल संपत्ति की जब्त

admin

गतका नेशनल चैंपियनशिप में बोकारो की बेटियों ने जीते नौ मैडल

admin

महिला समिति द्वारा कंबल,साबुन तथा सैनिटरी पैड्स का वितरण

admin

Leave a Comment