झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार : रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

विज्ञापन

पेटरवार : पेटरवार रामनवमी व ईद पर्व को लेकर पेटरवार थाना के सभागार में शांति समिति की बैठक रविवार को थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में अंचलाधिकारी मुख्यरूप से मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी श्री कुशवाहा ने पूजा कमिटी के सदस्यों से रामनवमी के उपलक्ष्य में निकालने वाले जुलूस को पूर्व निर्धारित रूट की क्रमवार जानकारी लेते हुए पूर्व से निर्धारित रूट पर निकालने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस के जवान व अधिकारियों का असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी।मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने दोनों पर्व को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का बात कही। मौके पर उपप्रमुख सीमा देवी, समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, मुखिया निहारिका सुकुर्ति, शायमसुन्दर मंडल, अजय कुमार सिंह, मुमताज अंसारी, मो.एकराम, निरंजन महतो,पंकज कुमार सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, असीत कुमार बनर्जी, मुकेश ओझा, धनेश शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

राजेश कच्छप ने नौ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान की राशि सौंपी

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के विद्यार्थियों ने गतका चैंपियनशिप में मचाया धमाल

admin

राँची प्रस्थान के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट में बिगड़ी शिबू सोरेन की तबीयत, आनन फानन में दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में कराया भर्ती

admin

Leave a Comment