झारखण्ड राँची राजनीति

अमर बाउरी ने बोला राज्य सरकार पर चौतरफा हमला, कहा – “नगर निकाय चुनाव नहीं करने के पीछे सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना”

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर चौतरफा हमला बोला। उन्होने कहा कि नगर निकाय चुनाव नही कराने के पीछे राज्य सरकार की मंशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव लंबित हैं। विगत दिनों रोशनी खलखो की जनहित याचिका पर कोर्ट ने तीन हफ्ते के भीतर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे लेकिन राज्य सरकार ने उल्टे ट्रिपल टेस्ट के बहाने समय पार करते हुए याचिका खारिज करने की अपील की।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा साफ नही। ये सरकार नगर निकायों के माध्यम से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। सरकार को पता है कि बिना ट्रिपल टेस्ट के चुनाव नही कराए जा सकते। यह सरकार ट्रिपल टेस्ट कराने की दिशा में भी शांत बैठी है। पिछड़ा वर्ग आयोग भी पूरी तरह से गठित नही।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार अन्य संवैधानिक संस्थाओं का भी गठन नही कर रही। सिर्फ गलत बयानी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही। सूचना आयुक्त के संबंध में भी गलत सूचनाएं दी जा रही।
आयोगों के गठन नहीं करने के पीछे भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की ही मंशा है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाले रोज लोकतंत्र की हत्या करते हैं। इनका इतिहास पुराना है।चाहे आपातकाल हो या निकाय चुनावों को टालना,सब लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 30वर्षों से लंबित पंचायत चुनाव कराकर लोकतंत्र को मजबूत करते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित कराई थी। रघुवर सरकार ने निकाय चुनाव संपन्न कराए थे।

उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी पार्टियाँ और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे। एक दूसरे को कंधा दे रहे।

जनता आगामी लोकसभा चुनाव में 14 लोकसभा सीट एवं गांडेय सीट पर एनडीए को जीत दिलाकर ठगबंधन को सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राज्य सरकार की ओर से गलत शपथ पत्र दायर करने वाले, भ्रम फैलाने वाले लोगो पर लगाम लगाएँ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा कितना कर पाएँगे ये समय बताएगा क्योंकि उन्हें पार्टी में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रहा। लाइम लाइट में नही रखा जा रहा। अभी तो लाइम लाइट में पार्टी मैडम कल्पना सोरेन को रख रही।

इस प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित थे।

Related posts

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में चल रहा है आठ दिवसीय समर कैंप

Nitesh Verma

पूर्वी क्षेत्रीय चिन्मय युवा केंद्र का एस.एम.एस कैंप सफलतापूर्वक सम्पन

Nitesh Verma

बोकारो : वेदांता ईएसएल ने 77वीं स्वतंत्रता दिवस को प्रगति और सशक्तिकरण के साथ मनाया

Nitesh Verma

Leave a Comment