झारखण्ड धनबाद

प्रधानमंत्री ने 10 वर्षो के कार्यकाल यें महिलाओं व देश के सम्मान बढ़ाने का काम किया है

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

चिरकुंडा (ख़बर आजतक) : भाजपा मंडल की बैठक शुक्रवार को नेहरु रोड स्थित सिलेब्रेशन हाँल में हुई। बैठक में मुख्य रुप से भाजपा धनबाद के प्रत्याशी ढुलू महतो, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर निरसा प्रभारी अंबिका ख्वास, मुख्य रुप से उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम सभी ने श्यामा पदो मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर मल्यार्पण किया। उसके बाद बैठक में धनबाद के भाजपा प्रत्याशी व अन्य चिरकुंडा मंडल के कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त की। बैठक को संबोधित करते हुए ढुलू महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्षो के कार्यकाल देश का सम्मान बढ़ा। साथ ही देश के महिलाओं व गरीबों का मान सम्मान बढ़ाने का काम किये है। मै फिलहाल बाघमारा का विधायक हूं। प्रधानमंत्री ने मेरे उपर विश्वास कर मुझे पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। आपलोगों से आग्रह है कि चुनाव में मुझे जीताकर माननीय प्रधानमंत्री को तीसरा बार देश का प्रधानमंत्री बनाए। मै आपलोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं। मै हमेशा लोगों के हर समस्या के समाधान के संर्घष करता रहा हूं। आगे भी हम विश्वास दिलाना चाहते है। क्षेत्र तथा क्षेत्र की आम जनता की जो भी समस्या होगी उसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे। बैठक में विजय सिंह, वाप्पी सेनगुप्ता, अरविंद सिन्हा, मन्नू तिवारी, मधुरेन्द्र गोस्वामी, डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, रानी केराई, दीपा दास, अनिल यादव, दशरथ साव, जेके सिंह, जयप्रकाश सिंह, विमल यादव, इरफान खान, संजय गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

नेपाल हादसा: 16 साल पहले प्लेन क्रैश में पति को खोया, अब खत्म हो गई को-पायलट अंजू के भी ‘सपनों की उड़ान’

admin

रोटरी के जोनल चेयरमैन की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

admin

आई एन डी आई ए एलायंस का मतलब परिवारवाद, वंशवाद,भ्रष्टाचार: बाबूलाल मरांडी

admin

Leave a Comment