कसमार झारखण्ड धार्मिक बोकारो

कसमार : लोटन सेवा के साथ प्राचीन शिवालय मंदिर सिंहपुर में भोक्ता पर्व शुरू

लोटन सेवा देखने को झारखंड व बंगाल के उमड़े श्रद्धालु।

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार प्रखंड के सिंहपुर शिवालय में शुक्रवार को लोटन सेवा और संजोत मनाने के साथ भोक्ता पर्व (मंडा) प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर दिन में मां पार्वती के प्रतीक चिन्ह के तौर पर उनकी पाट की प्रतिमा का भ्रमण भी सिंहपुर, छतरवर ,गोरियाकुदर, खैराचातर, उदयमारा, बसरिया समेत आसपास के गांवों में किया गया।इसे पाट भ्रमण के नाम से जाना जाता है। भ्रमण के दौरान घर-घर में मां पार्वती की पूजा की गई। भ्रमण के उपरांत पाट को स्थानीय सायर बांध के तट पर ले जाया गया, जहां पाट पूजा के बाद सभी भक्तों को जनेऊ धारण कराई गया।शाम को सभी भक्तिया लोटन सेवा में शामिल हुए।इस बार लगभग दो हजार भक्तिया के शामिल होने का अनुमान है । लोटन सेवा के तहत सायर बांध में सैकड़ों भक्तिया एक साथ स्नान करने के बाद जमीन पर लोटन करते हुए तालाब से शिवालय तक गए। शाम को सांडदगाई की रश्म पूरी हुई। लोटन सेवा एवं भक्तिय के बीच प्रसाद वितरण के बाद सांडदगाई की परंपरा निभाई गई। इसमें भोक्ता झूलने वाले भक्तियाओं को घी के दीया में बांस के बेंत को गर्म कर पुजारी के द्वारा दागा जाता है। इस रश्म के बाद ही नए भक्तिया भोक्ता झूलने के योग्य बन पाते हैं।इस अवसर पर सिंहपुर पंंसस विनोद महतो रसलीन, घनश्याम महतो। मृत्युंजय कपरदार , अधीरचंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह, लखन साव, सुफलचंद्र महतो, खेतु करमाली, राजेश कुमार महतो, संतोष कुमार कालिंदी ,सुरेश साव, भरत किशोर तिवारी , घनशयाम महतो , दशरथ महतो ,विक्की साव, सुनील शर्मा, लखिकांत महतो, मनोज कपरदार, आदि मौजूद थे।

Related posts

जरूरतमंदों को स्पेशल भोजन कराकर केयर एंड सार्व फाउंडेशन मनाया अपना स्थापना दिवस।

admin

बोकारो : डॉक्टर्स डे पर एनएससी सुकून बुजुर्ग मनोरंजन स्थल पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

admin

धनबल व बाहुबल के आगे दुख में साथ देने वालों को वोट देने के लिए जानता तैयार : डा नैय्यर

admin

Leave a Comment