कसमार झारखण्ड धार्मिक बोकारो

सिंहपुर मड़प थान में धूमधाम से मनाया गया भोक्ता परब

आग में कूदकर, पीट पर कील से छेदकर एवं उच्चे खूंटे से झूलकर‌ बुढ़ाबाबा के प्रति दिखाई आस्था

कसमार (रंजन वर्मा) : छोटानागपुर क्षेत्र में बृहत रूप से मनाया जाने वाला भोगता परब कसमार प्रखंड के कई मड़प थानों में प्रथा व परंपरानुसार मनाया जा रहा है। पूर्ण रूप से मौरखी घाट कमान का इस परब में‌ हूबहू मृत्यु एवं जन्म संस्कार के नेग निभाये जाते हैं। कसमार प्रखंड के सिंहपुर स्थित बाइसि मड़प थान में भी धूमधाम से मनाया गया। एक हप्ताह पूर्व धूमइल देने के बाद शुक्रवार को संजत के दिन भगतिआ गण नाई से बाल-दाढ़ी व नाखून कटायें।

तालाब में नहाने के बाद भगतिआ द्वारा लौटन सेवा एवं दंडवत करते मड़प थान तक पंहुचे और पाट पूजा किया। उसके बाद फलाहार किया। इससे पूर्व पाट भगतिआ द्वारा पाट को गाजे बाजे के साथ बाइसी स्तर के सभी गांवों में घुमाया गया। वहीं पाट में कांटी वर्ष के प्रतीक चिन्ह स्वरूप लोहे की कील ठोकने की परंपरा निभाई। इसके बाद दूसरे दिन यानि उपवास को पाट पूजा, डंड दिआ, अरग दिआ, चाउंअर डला, ढांक सुदधू करा,भगता खूंटा लाना, गाजन आदि नेग संपन्न हुआ। उसके बाद बान लेने की प्रथा निभाई गयी। कोई भगतिआ जिभा बान लिये तो भगतिआ साहि बान लिये। तीसरे दिन पारण को भगतिआ, आग में कूदने एवं पीट पर लोहे की हूक से छिदवा कर उच्चे डांग-खुंटे के सहारे झूलने की परंपरा निभाई। इस दौरान पीट में छेद करते समय एक विशेष प्रकार का गीत देइया करि देगा माइ हे, तोर बिनु केउ नाइट हे… गाया गया। इस मुर्गा-मुर्गी बली भी दी जाती है। चौथे दिन यानि सोमवार को परब का अंतिम दिन होगा। जिसे नारता भी कहा जाता है। इस दिन पुनः नाइ से बाल, दाढ़ी व नाखून कटवा कर छूत मिटायेंगे। फिर वही तालाब से नहा-धोकर आने के बाद कांटा फुड़ाने की परंपरा निभाते हुए बुढाबाबा को बकरा की बली दिया जायेगा। पुरख विश्वास के अनुसार उस वीर राजा की मृत्यु एवं पुनजीर्वित होने के पश्चात पूरे बाइसि में छुआ-छूत हो गया था। कुड़मालि संस्कृति में मान्यता है कि किसी के मृत्यु और जन्म के कुछ दिन बाद बलि देकर खून देखा जाता है। इसके बाद भोज भात खाया जाता है। भोगता परब में परपंरानुसार व प्रथानुसार सिमपुर गांव के माहतो को पाट खूंटा आदि की व्यवस्था नेइया को पूजा पाठ, फुलसुसारी को फल-फूल की व्यस्था, कमार को कील ठोकने एवं हुक लगाने, डोम को ढाक बजाने का जिम्मा सौंपा गया है।

ये ख़बर भी देखे https://youtu.be/PyUFyh9ptH8?feature=shared

इस रात्रि को छउ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ी। भोगता परब को सफल बनाने में प्रथानुसार गांव के माहतो सुफल महतो, ध्रुव महतो, नेइया जीतेंद्र पाहन एवं अशोक पाहन, फुलसुसारी मनोज सिंह एवं दीपक सिंह, पाटढ़ोआ धीरेन महतो एवं बिपीन महतो, पाटझाला एवं हूकछेदा फेकन करमाली, ढांक बाजवा गुजन डोम आदि भूमिका रहती है। इस दौरान समाजसेवी सुजीत कुमार, रंजीत साव, घनश्याम नायक, शकंर महतो, रामकिशुन महतो, कालीचरण कालिंदी, लालू कालिंदी, अधीर शर्मा, लखन साव, बिनोद महतो, मानू महतो, कमलेश्वर महतो आदि मौजूद रहे। मड़प थान में जेबीकेएसएस सुप्रीमो व गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी टाईगर जयराम महतो, स्थानीय विधायक लंबोदर महतो आदि कई गणमान्य लोग भी पंहुचे और आदिहड़ बुढ़ाबाबा के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की मंगलकामना की‌ है।
वहीं मधुकरपुर, मंजूरा, हंसलता, अजैया गांव में भी भोगता परब मनाया गया।

Related posts

भाजपा ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार से की माँग,

admin

राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, विधानसभा में पारित झारखंड प्रतियोगी परीक्षा की गंभीरतापूर्वक समीक्षा कर राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के क्रम में सौंपा ज्ञापन

admin

ब्रह्मकुमारी निर्मला दीदी ने हेमन्त सोरेन को बाँधा रक्षासूत्र

admin

Leave a Comment