झारखण्ड बोकारो राजनीति

विभिन्न संगठनों व लोगों के मिल रहे समर्थन से लग रहा है इस बार धनबाद लोकसभा में आसपा विजय होगी : डा नैय्यर

बोकारो (ख़बर आजतक) : जनता की मिल रही अपार समर्थन को देखते हुए डॉ परवेज नैयर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यहां की जनता का प्यार मिल रहा है उससे यही प्रतीत होता है कि धनबाद लोकसभा में आजाद समाज पार्टी (का) बेहतर परिणाम हासिल करेगी। नैय्यर ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ रही विश्वास और उत्साह को देखते हुए पार्टी के निर्देश पर वे समाज सेवा का कार्य निरंतर जारी रखेंगे। ।

उन्होंने कहा कि मजदूर, विस्थापित,दलित, अल्पसंख्यको व मजलूम के हक व अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा। डॉ नैय्यर ने कहा कि बड़े दिनों बाद धनबाद लोकसभा क्षेत्र में एक साफ सुथरी छवि के व्यक्तित्व वाले समाज सेवी को टिकट मिलना क्षेत्र के विकास में एक मुकाम हासिल करेगा। इधर टिकट मिलने के उपरांत विभिन्न संगठन ऑन और लोगों का समर्थन लगातार मिल रहा है कई संगठन के लोग पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं।

Related posts

“व्यापारियों के लिए आदित्य विक्रम आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अपर बाजार क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुए आदित्य विक्रम जयसवाल, बोले ‐ “जल्द व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूँगा”

admin

गिरिडीह के प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ अमित गोंड का हैदराबाद में ईलाज के दौरान निधन

admin

शिबू सोरेन से मिले सुबोधकान्त, दी नववर्ष की शुभकामनाएँ

admin

Leave a Comment