झारखण्ड राँची

झारखण्ड छात्र मोर्चा ने जैक आर्ट्स टॉपर जीनत परवीन को किया सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झामुमो छात्र मोर्चा राँची विश्वविद्यालय समिति ने जैक बोर्ड आर्ट्स के स्टेट टॉपर जीनत परवीन के सतकनादू काँके स्थित घर जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही उनके हौसला आफजाई के लिए नगद प्रोत्साहन राशि उपहार स्वरूप भेंट किया। बता दें कि जीनत परवीन के पिताजी मो. साबिर अंसारी एक सब्जी विक्रेता हैं एंव ग्रामीण परिवेश निम्न परिवार से आते हैं और उनकी बेटी के इस प्रदर्शन पर उन्हें बहुत गर्व हो रहा हैं।

इस दौरान अध्यक्ष अमन तिवारी ने कहा कि उच्च शिक्षा में हमारे संगठन का पूर्ण सहयोग रहेगा और आप अपने कैरियर का चुनाव अपने अनुकूल करें।

वहीं सचिव असद फेराज टिंकू ने कहा कि आपके इस प्रदर्शन से समाज और क्षेत्र का नाम रौशन हुआ हैं, उच्च शिक्षा ग्रहण उच्च पद पर आसीन हो ऐसी कामना करते हैं।

इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, संगठन सचिव इरफान खान, उपाध्यक्ष भास्कर महतो, संयुक्त सचिव कासिफ रज़ा, डीएसपीएमयू अध्यक्ष मनीष राणा, सचिव अल्ताफ राजा, ग्रामीण शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

आर आर मौर्य बनें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नए निदेशक

admin

500 करोड़ की लागत से बनेगा तपोवन मंदिर, भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

admin

चैंबर ने परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतू विभाग सचिव सह आयुक्त को किया पत्राचार, कहा ‐ वाहनों का बीमा, एम वाहन फिटनेस एप्प में अपलोड करने में होता घंटों विलंब

admin

Leave a Comment