झारखण्ड पलामू राजनीति

खैनी दुकानदार पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की नीयत से की थी फायरिंग

पलामू (ख़बर आजतक) : पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार फायरिंग मामले में छत्तरपुर पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें की बीते 29 अप्रैल सोमवार की रात खैनी दुकानदार संतोष साव पर फायरिंग मामले में थाना परिसर के चरहदीवरी और डाकबंगाला रोड स्थित फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.जबकि एक अन्य अभियुक्त व्यक्ति को ग्रिफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस दौरान छत्तरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

मामले में अभियुक्त दोषी से पूछताछ करने पर बताया कि संतोष साव प्रतिदिन अपना दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने उस पर फायरिंग की. इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम , छतरपुर थाना प्रभारी राजेश रंजन सहित अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त में आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बुट्टा थाना क्षेत्र के कवल कुरकुट्टा, वर्तमान में भवफैट्री छत्तरपुर वहीं दूसरा नामित अभियुक्त रौशन सिंह सासाराम थाना रोहतास बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस वारदात में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ स्मार्टफोन भी बरामद कर लिया है। दोनों बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थे वहीं पुलिस ने पीड़ित के परिजन के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जहां आखिरकार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम गठित की थी।

Related posts

काँके व ओरमांझी में आजसू की तैयारी बैठक

admin

राजेश कच्छप ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा – “भाजपा के नेतागण घर व पार्टी तोड़ने में माहिर”

admin

उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को सभी माइनिंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर 5 अगस्त तक रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया

admin

Leave a Comment