झारखण्ड दुर्घटना

दुर्घटना : दो ट्रकों के बीच आई कार, चालक सहित छह लोगों की मौत

जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : पश्चिमी सिंहभूम से सटे ओडिशा के चंपुआ थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520 के रिमुली कॉलेज के पास दो ट्रकों की चपेट में आकर कार सवार एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. सभी बड़बिल के भद्रसाइ निवासी थे. घटना बुधवार रात करीब 8.30 बजे की है. मृतकों में कार मालिक संजय महाकुड़, उनकी बेटी पीहू महाकुड़ (12), पत्नी एसंबा महाकुड़, साली लूसी पलाई, सास फुलंती पलाई और ड्राइवर प्रमोद पलाई शामिल हैं. सभी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. क्योंझर जिले के बांसपाल ब्लॉक के तारामकंटा से अपने मूल स्थान बड़बिल लौट रहे थे.

Related posts

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस शोकाकुल

admin

गोमिया से 39 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

admin

DJ सार्जन बना चैंपियन, हरिद्वार में जीता ट्रॉफी।
यूपी के रावण डीजे को हराया।

admin

Leave a Comment