झारखण्ड धनबाद बोकारो राजनीति

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में मांगा वोट

झरिया (प्ररीक सिंह/ख़बर आजतक) : झरिया मुख्य बाजार में भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान प्रदेशकार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह की नेतृत्व में चलाया गया। अभियान की शुरुआत इंदिरा चौक से शुरू होकर बाटा मोड़ तक चली। इस दौरान जनसंपर्क के साथ साथ डोर – टू- डोर पर्ची वितरण किया गया.

रागिनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की और पीएम मोदी के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगो के समक्ष रखा। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि पूरे देश में प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारेंटी चल रही है। धनबाद लोकसभा की जनता को मोदी जी पर पूरा विश्वास है और जनता को मोदी जी से काफी उम्मीदें भी है। आज गली मोहल्ले चौक चौराहों में जनसंपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं में प्रधनमंत्री मोदी के प्रति विश्वाश देखने को मिला। जो प्यार और विश्वास झरिया की जनता में दिख रहा है उस से यकीन है की इस बार झरिया की जनता इतिहास बनाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव, जितेंद्र मालाकार,संजू वर्मा,शैलेश सिंह चंद्रवंशी, विनोद गुप्ता,दिलीप भर्ती,अरुण बर्नवाल,,सुमन अग्रवाल,पिंकी देवी, अखिलेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वनभोज एवं कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम हर्सोल्लास सम्पन्न

admin

गोमिया के विभिन्न क्षेत्रों में छठ महापर्व धूमधाम व भक्तिभाव से संपन्न

admin

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध के सहायक अध्यापक ओमशंकर रजक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पद से हटाए गए

admin

Leave a Comment