झारखण्ड धनबाद

हाड़ी समाज ने कांग्रेस प्रत्यासी अनुपमा सिंह के पक्ष में आयोजित किया भव्य स्वागत एवं समर्थन समारोह

गोविंदपुर (प्रतीक सिंह) : धनबाद लोकसभा के इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हाड़ी जाति समाज ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। मंगलवार को गोविंदपुर सम्बोधि रिसोर्ट में एक आम सभा आयोजित किया गया। सभा में मुख्य रूप से अनुपमा सिंह के पति बेरमो विधायक अनूप सिंह उपस्थित हुए।हाड़ी समाज की ओर से अनुप सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता राजू हाड़ी, संचालन कार्तिक हाड़ी ने किया।इस अवसर पर अनूप सिंह ने समाज के लोगों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। आमसभा में धनबाद के सभी विधानसभा से हाड़ी समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

साथ ही कहा कि हाड़ी समाज ने अनुपमा सिंह को अपना समर्थन दिया है। अनुपमा की जीत हुई तो निश्चय ही धनबाद में विकास की गंगा बहेगी।इस आम सभा में धनबाद व बोकारों से सैकड़ों की संख्या में हाड़ी समाज के लोग एकत्रित हुए। वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि धनबाद लोकसभा में एक मात्र कांग्रेस की लहर है। साफ स्वच्छ छवि की पढ़ी लिखी महिला अनुपमा सिंह को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है और अब धनबाद की जनता अनुपमा को जीताकर दिल्ली भेजेगी। अनुपमा की जीत निश्चित है। हमारा समाज उनसे यही
अपेक्षा रखता है कि इस चुनाव में जीत के बाद अनुपमा सिंह धनबाद के युवाओं मेहनतकश मजदूरों,असहाय महिलाओं के हक अधिकार को दिलाने में प्राथमिकता देंगी। राजू हाड़ी ने कहा कि धनबाद जिला में 2014 से लगातार भाजपा जीतते आ रही है।भाजपा के तीन टर्म के कार्यकाल में धनबाद का कितना विकास हुआ यह किसी से छिपा नही है। रोजी रोजगार के आभाव में यहां के मेहनतकश मजदूरों को दूसरे शहरों , प्रदेशो में पलायन करना पड़ा और आज भी वही स्थिति से गुजर रहे हैं।कार्तिक हाड़ी ने कहा कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण, नई ट्रेनों की मांग तो जरूर होती है परन्तु यहां कल कलकारखानों को स्थापित करने को लेकर कोई मुखर नही होता है।

Related posts

उपायुक्त का एनसीपी नेताओं ने किया स्वागत

admin

यह बजट वाणिज्यिक और आवासीय रियल एस्टेट को लाभ पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित करने वाला: रोहित

admin

आईआईसीएम-राँची में ‘‘सतर्कता अधिकारियों
के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ का समापन

admin

Leave a Comment