झारखण्ड राँची राजनीति

झारखंड मंत्री आलमगीर की तीसरी बार बढ़ी तीन दिनों की रिमांड

रिपोर्ट : ब्रजेश शर्मा

राँची (ख़बर आजतक) : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड में भेज दिया गया. इस बार मंत्री को 3 दिन की ईडी की हिरासत में भेजा गया है. इसके पहले उन्हें क्रमश: 6 दिन औ 5 दिन की ईडी रिमांड में भेजा गया था.


ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके निजी सहायक जहांगीर आलम के ठिकानों से 35.23 करोड़ रुपए मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. इन दोनों से पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के लिए हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय मुख्यालय में बुलाया. दो दिन की पूछताछ के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

5 दिन की रिमांड आज हो रही थी खत्म

आलमगीर आलम को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. ईडी ने आलम से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड दी. 6 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता को फिर से पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. इस बार कोर्ट ने ईडी को और 5 दिन तक पूछताछ करने की अनुमति दी. आज जब 5 दिन की उनकी हिरासत अवधि खत्म हो रही थी, तो कोर्ट में उन्हें एक बार फिर से पेश किया गया. ईडी ने 5 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने 3 दिन की ही रिमांड ग्रांट की.

Related posts

चैंबर ने परिवहन विभाग से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतू विभाग सचिव सह आयुक्त को किया पत्राचार, कहा ‐ वाहनों का बीमा, एम वाहन फिटनेस एप्प में अपलोड करने में होता घंटों विलंब

admin

सशक्त समाज के निर्माण के साथ गूंज की ‘अनुगूंज’ पूरी दुनिया में फैले : राज्यपाल

admin

इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम में मूलभूत सुविधाओं को लेकर डीईओ सह डीसी ने की समीक्षा

admin

Leave a Comment