झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार : भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार भारत ज्ञान विज्ञान समिति बोकारो के तत्वावधान में बुधवार को पेटरवार प्रखंड के कई क्षेत्रों में पर्यावरण दिवस मनाया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, समिति के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने संयुक्तरूप से प्रखंड कार्यालय के निकट विशेश्वर धाम मंदिर परिसर में महोगनी का वृक्ष लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि समिति की ओर से बोकारो जिला में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाएगा और यह जिस क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा उसे क्षेत्र के समिति सदस्यों की ओर से देखरेख में किया जाएगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति की ओर से गोष्ठी ,संवाद और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने विषय पर कार्यशाला का आयोजन की जाएगी और तंबाकू निषेध एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम दोनों साथ – साथ चलाया जाएगा।
इस मौके पर सिद्धार्थ कुमार, मदन कुमार महतो, अनिल कुमार टैगोर, कविता टैगोर, महेश कुमार महतो, प्रमिला देवी, रागिनी सिन्हा, रानी सिन्हा, ब्यूटी सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

बोकारो : सेक्टर 9 कामाख्या मंदिर परिसर में जदयू का भव्य होली मिलन समारोह

admin

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर बोकारो में फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

admin

उपायुक्त ने आईटीआई धनबाद एवं राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में डिस्पैच सेंटर के लिए चिन्हित कमरों का किया निरीक्षण

admin

Leave a Comment