झारखण्ड दुर्घटना

40 फीट नीचे गिरी बारातियों से भरी बस, दो दर्जन लोग घायल

गुमला (ख़बर आजतक) : गुमला जिले के घाघरा थाना के नवडीहा पुल से पिकअप वाहन टकराने से वाहन में सवार लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला और रांची रेफर कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार केरागानी गांव से लोहरदगा जिले के कंडरा डीपाटोली में बारात गया था. वापसी के दौरान नवडीहा पुल में वाहन टकरा गया. जिससे यह घटना घटी. घटना इतना जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद वाहन के ऊपर बैठे सवार सभी लोग 40 फीट पुल से नीचे गिर गए. घायलों में केरागनी निवासी राजकुमार उरांव, नंदू लोहरा, चंद्रपाल उरांव, कमलेश उरांव, कर्मपाल कुमार, संकेश्वर कुमार, राजकुमार उरांव, अमर उरांव के अलावा दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Related posts

धनबाद उपायुक्त ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) का निरीक्षण किया

admin

बेंगलुरु में 6 से 11 मई तक वॉलीबॉल ट्रायल, राज्य संघ के बिना सिफारिश सीधे मौका..

admin

बोकारो : चिन्मय विद्यालय में पेरैंट फेस्ट कार्यक्रम में अभिभावकों ने मचाया धमाल ।

admin

Leave a Comment