झारखण्ड धनबाद

सुप्रीम कोर्ट में लगेगा विशेष लोक अदालत,धनबाद के 44 मामले किए गए चिन्हित

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

धनबाद: भारत के न्यायालय पर से मुकदमों का बोझ कम करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में 29 जुलाई 24 से 3 अगस्त 24 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने बताया की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार ने सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विवादों के पक्षकारों को नोटिस भेज कर उन्हें विशेष लोक अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि धनबाद के 44 विभिन्न तरह के मुकदमे जो सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है उन्हें निपटारे के लिए चिन्हित किया गया है इसलिए उनके पक्षकारों को विशेष लोक अदालत में उपस्थित होने के लिए नोटिस भेज दिया गया है ताकि वह सर्वोच्च न्यायालय में होने वाले विशेष लोक अदालतमें या तो सशरीर या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर अपने विवादों का निपटारा करांए।उन्होंने आगे बताया कि झालसा के निर्देश पर धनबाद में प्रीकांउसिलेशन सिटिंग 12 जून, 13 जून एवं 14 जून को होगा जिसके लिए एक्सपर्ट मेडीएटर की नियुक्त कर लिया गया है। ज्यादा से ज्यादा विवादों का निपटारा हो इसके लिए विभिन्न विभागों,जिला प्रशासन, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम,पैनल अधिवक्ता,पैरा लीगल वालंटियर का सहयोग लिया जा रहा है।

Related posts

वेदांता ईएसएल झारखंड के विकास में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी : सीईओ

admin

विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिसकर्मियों ने हेमन्त सरकार द्वारा कैबिनेट में सेवा अवधि विस्तार व अन्य लाभ प्रदान किए जाने को लेकर हेमन्त सरकार का जताया आभार

admin

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय स्तरीय ज्ञान विज्ञान मेला 2023 का आयोजन

admin

Leave a Comment