Uncategorized

संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रदेश जदयू ने दी बधाई

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): कंस्टीट्यूशन क्लब दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। झारखण्ड से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो एवं पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुधा चौधरी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक के उपरांत राज्यसभा में जदयू के नेता और सांसद संजय झा को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर दोनों ने बधाई दी।

इस अवसर पर संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर प्रदेश जदयू नेता कामेश्वर दास, डॉ आफ़ताब जमिल, त्रिवेणी वर्मा, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, दीप नारायण सिंह, संजय सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रदीप महतो, संतोष सोनी आदि ने बधाई दी।

Related posts

झामुमो का आधिकारिक एक्स हैंडल ब्लॉक हो: भाजपा

admin

गोमिया : स्वांग वासरी में बैंकर से दबकर तिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

admin

गोविंदपुर के बलियापुर रोड में सरकारी शराब दुकान में हुआ हंगामा.अतिरिक्त पैसा लेने का लगाया आरोप

admin

Leave a Comment