झारखण्ड धनबाद

धनबाद : 11 नंबर में भु-धसान से लोग भयभीत

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

कतरास (ख़बर आजतक) : बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र के मुडीडीह कोलियरी अंतर्गत जोगता 11 नंबर बस्ती में बुधवार को तेज आवाज के साथ हुआ भु-धसान की घटना से लोग भयभीत है,सूत्रों ने बताया कि पूर्व में ही इस इलाका में 3-3 बार घटना घट चुकी है,घटना के बाद प्रबंधन व जिला प्रशासन के लोग आते है और झूठा आश्वाशन देकर चले जाते है,कोई दुबारा देखने नही आता है। प्रबंधन के चापलूस प्रबंधन की भाषा बोलते है।

जिसके वजह से प्रभावित लोगों को लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है,बार बार भू- धसान की घटना को बीसीसीएल प्रबंधन गंभीरता से नहीं ले रहे हैं ,कभी भी भयानक हादसा हो सकता है,जोगता 11 नंबर बस्ती के ग्रामीणों ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण हमलोग कभी भी काल के गाल में समाने के लिये प्रबंधन ने छोड़ दिया है,घटना क्षेत्र के आस पास के लोग डर डर कर जीवन जी रहे है।

Related posts

चाईबासा लाठीचार्ज पर राज्यसभा में गरजे आदित्य साहू, उच्चस्तरीय जांच की मांग

admin

तकनीकी सचिवालय एवं क्षेत्रीय संस्थान-3, राँची
राजभाषा अध्यक्षीय शील्ड विजेता पुरस्कार से पुरस्कृत

admin

डॉ रामेश्वर उराँव पहुँचे डॉ करमा उराँव के आवास, परिजनों से मिलकर बंधाया ढ़ाँढ़स

admin

Leave a Comment