झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

पेटरवार : अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला घायल

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार एन एच 23 पेटरवार – बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा गांव स्थित बाबा द ढाबा नामक लाइन होटल के पास बुधवार की रात्रि 10 बजे एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने के कारण महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।


बताया जाता है कि बोकारो जिला रंगा माटी मांगो की रहने वाली महिला कमली देवी (60 वर्ष) रास्ता भटककर बुधवार की रात्रि पैदल पेटरवार की ओर आ रही थी कि उक्त लाइन होटल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल हो गई। वही सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिन्हा को महिला के बारे जानकारी मिली तो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर महिला के बारे जानकारी ली तो पता चला कि यह लावारिस की हालत में घायल पड़ी हुई थी इसके बारे कोई पता नहीं चला श्री सिन्हा ने जब महिला से पूछताछ करने के बाद महिला ने बताई कि हमारा मायके गिरिडीह जिला के उलीबाद है। सिन्हा ने अपने लोगों से संपर्क कर वहा के मुखिया किशोर मंडल से संपर्क कर इसकी जानकारी दी तो मुखिया ने बताया कि उसका बेटा मिथुन कुमार जो पुणे में रहकर मजदूरी करता है। फिर उसका बेटा से संपर्क कर उसकी मां के बारे में जानकारी दें दी गई ।

Related posts

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, जुएल ओराम ने की घोषणा

admin

“समर्थ”- मैनेजमेंट व बिज़नेस विषय पर क्विज प्रतियोगिता  का आयोजन

admin

पेटरवार : दो अलग अलग स्थानों पर हुई वज्रपात की घटना में तीन लोग घायल

admin

Leave a Comment