झारखण्ड धनबाद

जनता दरबार में उपायुक्त ने समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक):- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, मुआवजा, सड़क, आवास निर्माण, जमीन बंदोबस्ती, रोजगार,रोजगार सेवक के खिलाफ शिकायत, आर्म लाइसेंस, अवैध कब्जा, समेत अन्य समस्याओं से अवगत हुए। उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Related posts

विद्यार्थी परिषद ही एकमात्र ऐसा छात्र संगठन जो छात्रों में करता है सर्वगुणों का संचार : पद्मश्री अशोक भगत

admin

अश्विनी वैष्णव से मिले बाउरी व ढुल्लू, धनबाद ‐ चंद्रपुरा रेलखंड के 20वें किमी में अवस्थित अंडरपास की चौड़ाई हेतू सौंपा ज्ञापन

admin

Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि

admin

Leave a Comment