झारखण्ड पलामू राजनीति

पलामू : भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का हुआ अयोजन

भ्रष्टाचार में लिप्त है झारखंड की सरकार: डॉ नीरा यादव

रिपोर्ट: ,दीपक कुमार

हुसैनाबाद (ख़बर आजतक) पलामू : भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का अयोजन बुधवार को शहर के रिद्धि-सिद्धि होटल परिसर में किया गया। सभा में लोक सभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ कार्यकर्त्ताओं को मुख्य अथितियों द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 2024में झारखण्ड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता व संचालन सांसद प्रतिनिधी श्रवण कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड सरकार की पूर्व शिक्षामंत्री व कोडरमा विद्यायक डॉक्टर नीरा यादव, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, कर्नल संजय सिंह, कामेश्वर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर नीरा यादव ने कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, इसे बनाने में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। जो सत्ता के बजाय राष्ट्रहित के लिये संघर्ष करते हैं। उन्होंने कहा की जिस तरह लोकसभा चुनाव में जीत हुई है उसी तरह विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत झोंक कर झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने की है। नीरा यादव ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की यह सरकार भ्रष्टाचारियों और लुटेरों की सरकार है जो झारखंड को लूटने का काम कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद वीडी राम ने कहा की भाजपा जो कहती वह पूरा जरूर करती है। उन्होंने कहा की विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्त्ता सिर्फ परिवारवादी पार्टियों के लिऐ कार्य करती है। जबकि भाजपा के कार्यकर्ता देशहित के लिए संघर्ष करते है। उन्होंने लोक सभा चुनाव में हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की अब बारी हैं इस निरकुंश सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना, लोगों से आह्वान किया। मौके पर जिला अध्यक्ष अमित रिवारी,भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, कर्नल संजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम प्रवेश सिंह, रामेश्वर राम, संतोष सिंह आदि नेताओं ने भी अपने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं संबोधित किया। मौके पर उर्दवार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता, कमलेश कुमार सिंह, प्रशांत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, उमेश चंद्र शिव, नीरज सिंह, संजय मेहता, बल्लू बलराम, रंजीत पासवान, महिला अध्यक्ष तृप्ति सिंह, कुसुम सिंह, उदय विश्वकर्मा,राजीव सिंह ऊर्फ छोटू सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, पप्पू पासवान, छोटू अग्रवाल, राजेश कर्ण, शत्रुघ्न सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts

तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बोले सुदेश, “सामाजिक राजनीतिक जवाबदेही को निभाए कार्यकर्ता और अवाम के लिए हो समर्पित”

admin

भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान

admin

एसबीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

admin

Leave a Comment