गोमिया झारखण्ड बोकारो शिक्षा

पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र आकर्ष कुमार बना चार्टर्ड अकाउंटेंट, प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने दी शुभकामनायें

गोमिया (खबर आजतक) ‘ ‘ पिट्स मॉडर्न स्कूल के पूर्व छात्र आकर्ष कुमार नें चार्टर्ड अकाउंटेंसी (ICAI)की अंतिम परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर सी.ए. (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनकर विद्यालय एवं परिवार की नाम रोशन किया । श्री योगेंद्र यादव के पुत्र आकाश कुमार ने पिट्स मॉडर्न स्कूल से दशमी एवं बारहवीं कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की ।उन्होंने दृढ़ संकल्प एवं कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी हासिल की ।

आकर्ष कुमार ने कहा कि मुझे सी.ए. करने के लिए और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षकों का काफी योगदान मिला।सी.ए. आकर्ष कुमार ने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धि से न केवल अपनी माता-पिता को बल्कि विद्यालय को भी गौरवान्वित किया है Iउनकी सफलता की कहानी पिट्स के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पूर्व छात्र आकर्ष कुमार स्कूल के दिनों में भी अनुशासित , लग्नशील और जिज्ञासु प्रवृत्ति का था ।

आईपीएल ओरिका गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास , विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता एवं विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने शुभकामनाएंँ दिए एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

उदय शंकर ओझा शोषित, वंचित, गरीबों के लड़ाई लड़ते रहे: संजय सेठ

admin

नीट यूजी 2025 में चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्रों ने दिखाया दमखम, 15 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल की शानदार सफलता, तनीषा बनीं टॉपर

admin

आसनसोल रेल मंडल में स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया

admin

Leave a Comment