झारखण्ड राँची राजनीति

पारंपरिक कौशल से समृद्ध है झारखंड, इसे प्रोत्साहित करने की जरूरत

रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव के आयोजन पर विचार करें।

केंद्रीय कौशल विकास मंत्री से मिले संजय सेठ

रांची (प्रतीक सिंह) : रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयन्त चौधरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान श्री सेठ ने रांची सहित पूरे झारखंड में चल रही कौशल विकास की परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रांची सहित झारखंड में आदिवासी बहुल कई क्षेत्र हैं। कई समूह हैं, जिनके पास पारंपरिक कौशल है।

इस मामले में झारखंड बहुत समृद्ध राज्य है। उस कौशल का व्यापक उपयोग हो। उसे स्वरोजगार से जोड़ा जाए, इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। श्री सेठ ने केंद्रीय मंत्री को यह भी सुझाव दिया की झारखंड की कई विधाओं को हम कौशल विकास से जोड़ सकते हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से नई पीढ़ी को हुनरमंद बना सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को रांची में राज्य स्तरीय कौशल महोत्सव आयोजित करने का सुझाव दिया। ताकि इस क्षेत्र के प्रति भी लोगों का रुझान बड़े। इस दौरान कौशल विकास हेतु जनजागरुकता के किए विशेष कौशल रथ का शुभारंभ करने से संबंधित विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Related posts

एनएमएमएस परीक्षा में कसमार के बच्चों ने लहराया परचम, पियूष नायक प्रथम स्थान पर रहे

admin

राँची : दिल्ली और महाराष्ट्र की तर्ज पर हो सिटी बसों में महिलाओं का भाड़ा माफ

admin

राँची : आग़ामी समय में कोई रचनात्मक कार्यों का आयोजन करेगा झारखंड अभिभावक संघ : अंकिता वर्मा#नितीश_मिश्र

admin

Leave a Comment