गोमिया झारखण्ड बोकारो

बेरमो से पुराना लगाव है यहां आने पर काफी अपनत्व ऐसा महसूस होता : डीआईजी

रिपोर्ट : प्रशांत अम्बष्ठ

गोमिया (ख़बर आजतक) : बोकारो डीआईजी वायरलेस अश्विनी कुमार सिन्हा न्यायालय के कार्य से तेनुघाट पहुंचे । उसके बाद श्री सिन्हा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय भी गए जहां पर पूर्व कार्यरत कर्मी से भी मुलाकात कर उनसे उनकी हाल समाचार की जानकारी ली । जहां पर श्री सिन्हा बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह से भी मिल कर अनुमंडल के बारे में जानकारी प्राप्त किया । इसके बाद पत्रकार सुभाष कटरियार, प्रशांत कुमार सिन्हा और मिथलेश कुमार ने भी उनसे मुलाकात कर उन्हें बुके देकर सम्मानित किया ।

पूछने पर बताया कि वे बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में यहां कार्य कर चुके हैं । इसलिए तेनुघाट आने के बाद ऐसा लगता है कि पुराने जगह पर आए और यहां अच्छा लगता है । ऐसा लग रहा है कि यहां पर कुछ भी बदला नहीं है सभी कुछ उसी तरह नजर आ रहा है । उन्होंने कहा कि बेरमो से पुराना लगाव है यहां आने पर काफी अपनत्व ऐसा महसूस होता है । जब मैं यहां पर पदस्थापित था उस समय यहां के लोगो का काफी सहयोग मिला था ।

Related posts

अपने ही ऊपर चलवाई गोली, झूठे केस में फँसाने की साजिश का खुलासा, दो गिरफ्तार

admin

चंदनक्यारी को झारखंड का सांस्कृतिक विरासत केन्द्र बनाएँगे: अमर बाउरी

admin

सुखदेवनगर थाना स्थित विद्यानगर रोड नं 1 में कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

admin

Leave a Comment