झारखण्ड राँची शिक्षा

आरयू के गृह विज्ञान विभाग में विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आरयू के गृह विज्ञान विभाग में गुरूवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष का थीम है “अंतर को कम करना: सभी के लिए स्तनपान समर्थन”। इस थीम का उद्देश्य सभी के बीच स्तनपान को बढ़ावा देने की प्रक्रिया में सभी बाधाओं को दूर करना है। माँ का दूध किसी भी नवजात शिशु का पहला अधिकार है। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. किरण कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवजात शिशु के लिए माँ के दूध के महत्व पर जोर दिया।

वहीं छात्रों ने इस विषय पर अपनी बात, कविता, नारा और पोस्टर भी प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शोधार्थी और छात्र मौजूद थे।

Related posts

बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारियों का प्रदर्शन, 24-25 फरवरी को हड़ताल

admin

वेदांता ईएसएल ने पौधा वितरण अभियान चलाकर पर्यावरण स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया

admin

बोकारो : महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

admin

Leave a Comment