झारखण्ड राँची राजनीति

शहीद शक्तिनाथ के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सुदेश महतो

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शहीद शक्तिनाथ महतो जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अत्याचार व अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले शहीद शक्तिनाथ महतो के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। झारखंड निर्माण में उनके नेतृत्व और योगदान के लिये सभी झारखंडवासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने दमनकारी नीति, अन्याय करने वालों एवं माफियाओं, सूदखोरों के खिलाफ अभूतपूर्व संघर्ष किया था। उनके विचार सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित करते रहेंगे।

इस मौके पर उन्होंने शहीद शक्तिनाथ महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद शक्तिनाथ महतो ने आजीवन गरीबों, शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी और उन्हें न्याय दिलाते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। हम क्रांति दूत शक्तिनाथ महतो द्वारा जलायी गयी क्रांति की मशाल की लौ कभी धीमी नहीं पड़ने देंगे। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।

आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती के मौके पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने शक्तिनाथ महतो के योगदान को याद किया।

इस दौरान केन्द्रीय सचिव श्याम महतो, परमेश्वर महतो, अजीत सिंह, राँची महानगर से बंटी यादव, अभिषेक नायक, युवा आजसू से गौतम सिंह, अमित कुमार, अजीत कुमार, चेतन प्रकाश, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, वेदांत कौसतव, अंशुतोष कुमार, छात्र संघ से ओम वर्मा, सूरज सिंह, प्रदीप रॉय, रजनीश सिंह, कमल उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने छत्तरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ जपला मोड पर खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी

admin

कार की टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

admin

बीएसएल ब्लास्ट फर्नेस में हॉट मेटल उत्पादन का नया रिकॉर्ड, 5764 टन का ऐतिहासिक आंकड़ा

admin

Leave a Comment