झारखण्ड राँची

झखराटांड़ में भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बचे परिवार

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): रातू प्रखण्ड के उत्तरी पंचायत अंतर्गत झखराटांड़ में भारी बारिश के कारण गुदरु मुंडा का मिट्टी से बना खपरैल घर भरभरा कर ढह गया। घर गिर परिवार बेघर हो चुका हैं। भारी बारिश की वजह से परिवार के सभी सदस्य घर के ही मौजूद थे। परन्तु घर गिरने की आशंका के कारण घर से बाहर जैसे ही निकले मिट्टी का मकान भरभरा कर गिर गया जिससे परिवार बाल बाल बच गये।

बताया जा रहा है कि गुदरु मुण्डा मजदूरी कर अपना और परिवार का परम पोषण करता है। घर गिर जाने के बाद परिवार बेघर हो गये। गरीब व कच्चा मकान होने के बावजूद गुदरु अबुआ आवास से वंचित है।

Related posts

डीपीएस राँची में ‘मंथन’ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

admin

सीएमपीडीआई में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम दौड़ का आयोजन

admin

महिला समिति संचालित विद्यालय के बच्चों ने किया जैविक उद्यान व जगन्नाथ मन्दिर का भ्रमण

admin

Leave a Comment