गिरिडीह झारखण्ड दुर्घटना

गिरिडीह में दो वाहनों की भीषण टक्कर में 2 की मौत, 3 घायल

गिरिडीह (ख़बर आजतक) : गिरिडीह जिले के जमुआ में एक हुई दो वाहनों की भीषण टककर में 2 लोगों की मौत हो गई. 3 अन्य घायल हो गए. घटना रविवार की आधी रात को करीब 12:00 बजे जमुआ के कोदंबरी के पास हुई. एक बोरिंग गाड़ी और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में 2 लोगों की मौत हो गई.

अब भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का इलाज चल रहा है. मृतकों में बनियाडीह के महेशलिट्टी गांव के डिस्को राय और टुंडी प्रखंड के रांगाटांड गांव के शीलाचंद टूड्डू शामिल हैं.
घायल व मृतक के परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया गया कि यदि अस्पताल के कर्मी समय रहते घायलों को रेफर कर देते या बेहतर तरीके से इलाज करते, तो 2लोगों की मौत नहीं होती. इलाज के अभाव में ही दोनों की मौत हुई है. परिजनों ने बताया कि जब घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, उस वक्त कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था.
.

Related posts

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चास स्थित एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में उधमिता प्रोत्साहन पर बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, जातीय जनगणना, विस्थापन आयोग का गठन समेत विभिन्न मामलों को लेकर निर्णय लेने का किया अनुरोध

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस के छात्रों का राजस्थान में आयोजित इंडियन हैकाथौन के ग्रैंड फाइनल मे दमदार एंट्री

admin

Leave a Comment