झारखण्ड राँची राजनीति

अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी स्व सुषमा स्वराज: कर्मवीर सिंह

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री स्व सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि स्व सुषमा स्वराज अद्वितीय प्रतिभा की धनी थी। पार्टी में कार्य करने वाली बहनों के लिए वे प्रेरणा स्रोत हैं।

कर्मवार सिंह ने कहा कि स्व सुषमा स्वराज को ईश्वर ने बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न बनाया था। वे कुशल वक्ता, कुशल संगठन कर्ता, राजनेता रहीं। भारत की विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी नई पहचान बनाई थी।

इस दौरान श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पंकज सिन्हा, मनोज दूबे आदि शामिल थे।

Related posts

दुःखद : नहीं रहे कसमार के चर्चित शिक्षाविद एवं वेद शास्त्रों के ज्ञाता पंडित सत्यरंजन मुखर्जी

admin

रांची में 28 अगस्त से ‘सांसद कला महोत्सव’, थीम होगा “ऑपरेशन सिंदूर” और पीएम मोदी का सैन्य प्रेम

admin

राज्यपाल से मिले जेसीआई शिष्टमंडल, एक्सपो 2024 के उद्घाटन हेतू दिया आमंत्रण

admin

Leave a Comment