झारखण्ड राँची राजनीति

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों को किया सम्मानित

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार को तिरिल आश्रम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मोर्चा की बहनों के द्वारा बुनकरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और खादीग्राम उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी कपड़ों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

वहीं देश भर में कुटीर एवं लघु उद्योग को जीवंत करने तथा स्वदेश में उत्पादित कपड़ों को अपने तथा आयातित कपड़ों का बहिष्कार कर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने तथा देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा की बहनों ने आह्वान किया।

इस दौरान बुनकरों को सम्मानित कार्यक्रम में प्रदेश की महामंत्री डॉ सीमा सिंह, रेनू तिर्की, मंत्री नीलम चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा तथा खादी ग्राम उद्योग के संचालक अभय चौधरी उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो में बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास का हुआ आयोजन

admin

एसबीयू में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन

admin

बोकारो: मां मनसा मंदिर में दान पेटी की चोरी, लाखों की राशि गायब

admin

Leave a Comment