कसमार झारखण्ड बोकारो

फाइनेंस कंपनी के प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने कर ली आत्महत्या

रिपोर्ट : रंजन वर्मा

कसमार (ख़बर आजतक) : कसमार थाना क्षेत्र के गर्री निवासी मोती कपरदार के पुत्र मनोज कपरदार (41) का झूलता शव शव खैराचातर बसरिया स्थित पुरब टांड़ परास बगान से कसमार पुलिस ने बरामद किया है। मनोज खैराचातर में रहकर फर्नीचर का काम करता था।
बताया जाता है कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लॉन लिया था। काम नहीं चलने के कारण वह फाइनेंस कंपनी को किस्त चुका नहीं पा रहा था। बीते दिन फाइनेंस कंपनी के लोगों ने घर आकर काफी प्रताड़ित करते हुए अपमानित किया था।

जिसके कारण वह सुबह शौच के लिए निकला और परास पेड़ की डाली में जाकर गमछे से झूल कर इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर कसमार थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक मो मोज्जबिल ने शव को कब्जे में लेकर खैराचातर एवं गर्री पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं करने पर पांच नेताओं ने की थी आत्मदाह का घोषणा

admin

आईएचएम राँची में मकर संक्रान्ति के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

admin

सेलिब्रेशन बेंकवेट हॉल में 3 दिवसीय मेगा मेहंदी इवेंट का समापन, महिलाओं में दिखा उत्साह

admin

Leave a Comment