खेल झारखण्ड राँची

राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

राँची (ख़बर आजतक) : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा विभाग द्वारा राँची में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनबाद जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

जिला खेल पदाधिकारी, दिलिप कुमार ने जानकारी दी कि विभागीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष स्पर्धा अंडर 19 में धनबाद जिला के शिवा हांसदा ने बाजी मारी। वहीं महिला अंडर 19 तीरंदाजी में धनबाद की बिमल सोरेन ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया।

19 वर्ष से ऊपर तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला की प्रियंका हांसदा ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इस प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीरंदाजी स्पर्धा में धनबाद जिला का नाम राज्य स्तर पर रौशन करने पर विजेताओं को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन द्वारा सम्मानित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हुए शुभकामनाएं दी। तीरंदाजी कोच नामित कुमारी टुडू ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पर्धा में धनबाद ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Related posts

गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया 100केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

admin

डॉ रवींद्रनाथ टैगोर जयंती व मॉक ड्रिल गुरु गोविंद सिंह एडुकेशनल् सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में सम्पन्न

admin

सरयू राय ने मुख्यमंत्री से बन्ना गुप्ता के आरोपों को खारिज करते हुए जाँच कराने की माँग की

admin

Leave a Comment