झारखण्ड

सीसीएल में सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीसीएल में शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 16 अगस्त से 15.नवंबर तक सतर्कता जागरूकता पर तीन महीने का अभियान चलाएगा। तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत सीवीओ, सीसीएल पंकज कुमार की अध्यक्षता में सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जागरूक करने के लिए एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम; प्रणाली सुधार उपायों की पहचान और कार्यान्वयन; परिपत्रों/दिशानिर्देशों/मैनुअल का अद्यतनीकरण; 30.06.24 से पहले प्राप्त शिकायतों का निपटान एवं गतिशील डिजिटल उपस्थिति इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि आज इसी विषय पर सीआईएल के सीवीओ ने भी सभी अनुषंगी कंपनी के सीवीओ के साथ चर्चा की एवं अभियान को कामयाब बनाने हेतु सुझाव दिए।

यह अभियान सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत है, जो “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” यानि “Culture of Integrity for Nation’s Prosperity” थीम पर 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक पूरे सीसीएल में मनाया जाएगा।

इस अवसर विशेष पर सीवीओ, सीसीएल पंकज कुमार ने सतर्कता विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

Related posts

बोकारो : कोटपा कानून उल्लघन में नयामोड़ के कुल 22 दुकानों को लगा जुर्माना

admin

जरूरतमंदों को भोजन कराकर संस्था के सदस्य ने मनाएं रथ यात्रा महापर्व-केयर एंड सर्व साउंडेशन।

admin

अभिषेक कुमार और मोनिका कुमारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

admin

Leave a Comment