झारखण्ड राँची

रक्षा राज्य मंत्री ने सेना के जवानों और परिजनों को बाँधा रक्षासूत्र

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/नई दिल्ली(खबर_आजतक): रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में अग्निवीरो, सैनिकों और उनके परिजनों को रक्षा सूत्र बाँधा और रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दी। रक्षा राज्य मंत्री ने सभी जवानों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछा। सबके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र सिर्फ धागा नहीं है। यह देश की भावनाएँ हैं, जो हमें एक दूसरे से जोड़कर रखती हैं।

सीमाओं की सुरक्षा में सदैव समर्पित रहने वाले जवानों को रक्षा सूत्र इसलिए भी हमने बाँधा है कि यह सूत्र उन्हें देश के अगाध प्रेम से अवगत कराए।

देशवासियों की भावनाएँ इस सूत्र में हैं ताकि हमारे हमारी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनी रहे। हम सैनिकों के साथ सदैव खड़े रहें।

Related posts

मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप कोषांग वृहद पैमाने पर योजनाबद्ध करेगा काम : उपायुक्त

admin

बोकारो : एसपी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में गोमिया में सघन सर्च अभियान, नक्सली मुठभेड़ स्थल का लिया जायजा

admin

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 23 से 27 अगस्त तक खेलगाँव के टाना भगत इनडोर स्टेडियम में होगा आयोजित: मथुरा प्रसाद महतो

admin

Leave a Comment