झारखण्ड राँची राजनीति

शिवराज सिंह चौहान ने हेमन्त को दी चेतावनी, कहा – “भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी हेमन्त सरकार”

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार भाजपा के जन आक्रोश रैली से डर चुकी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह जगह रोका जा रहा है। यह अन्याय की अति है, जुल्म की पराकाष्ठा है। एक डरा हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कर सकता है।

इस दौरान शिवराज चौहान ने कहा कि हेमन्त सोरेन से न झारखण्ड संभल रहा है न पार्टी। शिवराज चौहान ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ऐसी गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं है हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, हमारा कार्यकर्ता लड़ेगा। झारखण्ड की जनता को अहिंसतात्मक तरीके से न्याय दिलाकर कर रहेंगे। हेमन्त सोरेन सरकार इस आंदोलन को कुचल नहीं सकती है।

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हेमन्त के इशारे पर जो लोग ऐसा कर रहे हैं अगर वे लोग अलोकतांत्रिक तरीके से उन्होंने आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो हमलोग लोकतंत्र का पालन करने वाले लोग हैं हमें तो इंदिरा नहीं रोक पाई तो हेमन्त क्या रोकेंगे? अधिकारियों को समझनी होगी कि यह दो महीने की सरकार है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमन्त डीजीपी व एसपी को आदेश दे रहे हैं, भाजपा को रोको। कार्यकर्तायों को गिरफ्तार करो। बसे रोक रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं के जेल भेजेंगे। भाजपा डरने वाली नही है।

वहीं दुमका जिला में मुफस्सिल थाना में राँची जाने से मनाकर जब्त की गई। 2 बस JHOG AA3696 JH04 2291।

जामताड़ा नगर स्टैंड – 4 बस (मनोज मण्डल की बस) टाउन DSP द्वारा जब्त कर राँची जाने से मना किया गया।
बस मालिकों को राँची न जाने की हिदायत देकर धमकाया जा रहा है।
जामताड़ा के फतेहपुर थानें में राँची के लिए बस में बैठकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को बस से उतारकर बस पुलिस लेकर चली गई। 21 अगस्त की रात्रि अनुराग गुप्ता, प्रभारी डीजीपी, झारखण्ड पुलिस बैठककर सभी जिला एसपी को निर्देश देतें हैं कि बसें राँची न आ पाएँ इसकी पूरी कड़ाई से व्यवस्था बनायें।

इस दौरान भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने शायराना अंदाज़ में हेमन्त को कहा कि “मूर की एक किरण जुलमात पे भारी होगी रात तुम्हारी है तो सुबह हमारी होगी।”

इस प्रेसवार्ता में मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे।

Related posts

दलित-आदिवासी-मूलवासी पदाधिकारियों को प्राथमिकता दे अन्यथा आंदोलन किया जायेगा : विजय नायक

Nitesh Verma

झारखंड के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने छत्तरपुर में कार्यकर्ताओं के साथ जपला मोड पर खुशियां मनाते हुए मिठाइयां बांटी

Nitesh Verma

हेमन्त सरकार के जनविरोधी और कानून विरोधी नीतियों का हश्र देख रही जनता : बिरंची

Nitesh Verma

Leave a Comment