झारखण्ड राँची राजनीति

भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनें प्रेमशाही

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भारत आदिवासी पार्टी झारखण्ड प्रदेश ने बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों व प्रभारियों की घोषणा की। इस दौरान प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रेमशाही मुंडा को प्रदेश अध्यक्ष सह राँची जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं अजय कच्छप को कार्यकारी अध्यक्ष, जागरे उराँव को वरीय उपाध्यक्ष, गुरूचरम बंकीरा को उपाध्यक्ष, रामाशीष करमाली, कृष्णा हांसदा को महासचिव, प्रो सोबरन मुंडा को सचिव, अभय भुटकुँवर व सुकुमार सोरेन को सचिव साथ ही मरियानुस तिग्गा को कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह मुंडा को कार्यकारिणी सदस्य, कुंदरसी मुंडा को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि पार्टी आदिवासी जमीन की लूट के खिलाफ आंदोलन करेगी। जनगणना प्रपत्र में अलग धर्मकोड, पेसा कानून सहित विभिन्न मामलों पर भी आंदोलन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बबीता कच्छप, जागरे उराँव, अभय भुटकुँवर आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस चास के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

admin

विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया पोंडा में पंचायत भवन का शिलान्यास

admin

अनन्त ओझा ने किया छतदार चबूतरा का शिलान्यास

admin

Leave a Comment