SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बीजीएच में हार्मोनिक स्केलपेल आधारित उन्नत अल्ट्रासाउंड सर्जरी मशीन का उद्घाटन

बोकारो (ख़बर आजतक) : शनिवार को बी जी एच में हार्मोनिक स्केलपेल आधारित उन्नत अल्ट्रासाउंड सर्जरी मशीन का उद्घाटन प्रभारी बोकारो जनरल हॉस्पिटल डॉ बी बी करुणामय, के द्वारा किया गया. उद्घाटन के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए मंडल, डॉ आनंद, डॉ वर्षा घनेकर , प्रभारी- बी जी एच प्रशासन एवं वरीय डॉ एस सी कुमार , डॉ आनंद प्रकाश , डॉ निलय , डॉ ए के डाम अपने टीम के सदस्यों के साथ उपस्थित थे.हार्मोनिक स्केलपेल एक उन्नत अल्ट्रासाउंड तकनीक है जो ऊतक और रक्त वाहिकाओं को एक साथ काटने और सील करने के लिए अल्ट्रासाउंड का उपयोग करती है.

इसका उपयोग लैप्रोस्कोपिक और ओपन सर्जरी दोनों में किया जा सकता है और इससे ऑपरेशन का समय कम हो जाता है और मरीज बेहतर तरीके से ठीक हो जाते हैं.लैप्रोस्कोपिक सर्जरी को की-होल सर्जरी के रूप में भी जाना जाता है जो छोटे चीरे की मदद से पाचन तंत्र, मूत्र विकार, महिला प्रजनन विकार और कैंसर सहित पेट इत्यादि की विभिन्न रोगों में चिकित्सकों के द्वारा उपयोग में लाया जाता है. इसमें दर्द कम होता है, ऑपरेशन के बाद रिकवरी जल्दी होती है, अस्पताल में रहने की अवधि कम होती है और घाव संबंधी जटिलताएं भी कम होती हैं.

Related posts

डीएवी स्पोर्टस क्लस्टर के दूसरे दिन डीएवी-6 की बालिकाओं ने चेस, खो-खो, कराटे, बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक

admin

एक्सआईएसएस फैकल्टी, डॉ निरंजन साहू को इंडोनेशिया में बहु-देशीय अवलोकन अध्ययन करने के लिए भारत सरकार द्वारा चुना गया

admin

झारखण्ड राज्य के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समागम 31 अगस्त को

admin

Leave a Comment