झारखण्ड पेटरवार बोकारो

पेटरवार में राष्ट्रवादी विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का किया गया स्वागत

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार सनातन के प्रखर प्रवक्ता राष्ट्रवादी विचारक आदरणीय पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ कल दिन शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।धनबाद से रांची के लिए लौटने के क्रम में पेटरवार तेनु चौक समाधान कार्यालय में लगभग आधे घंटे के लिए रुकना हुआ।

इस चाय की चुस्की लेने के क्रम में अपने उद्बोधन से उपस्थित सनातनियों में एक नई ऊर्जा डाल कर सबों को आह्लादित कर गए। प्रदेश कार्य समिति भाजपा के पूर्व सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, एवं रितेश कुमार सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ में झारखंड विश्व हिंदू परिषद के विनय कुमार सिंह, अभय कपूर, पंकज कुमार सिन्हा, धनु लाल महतो, सहित काफी संख्या में सनातनियों के द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया।

Related posts

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं साइंस का रिजल्ट,10वीं में श्रेया और 12वीं में दिव्या ने किया में टॉप

admin

सरला बिरला में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

admin

प्रखंड विकास पदाधिकारी, एगारकुंड ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ की बैठक

admin

Leave a Comment