झारखण्ड राँची राजनीति

राजेश कच्छप ने नौ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान की राशि सौंपी

नितीश_मिश्र

राँची/नामकुम(खबर_आजतक): खिजरी विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष के तहत खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कुल 09 व्यक्तियों को कुल ₹5,65,000/- का लाभ दिलाया गया जिसकी रविवार को विधायक के आवास लुपुंग टोली मे विधायक राजेश कच्छप के हाथों लाभुकों को चेक सौंपा गया।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख में मैं एवं हमारी सरकार खड़ी है। जनता के हर समस्या के सामाधान का प्रयास करूँगा। आज निम्नलिखित लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया। मनोरमा पाण्डेय, टाटीसिलवे 50,000/-, मोहरी देवी, चिलदाग 1,00,000/-, संजय कुमार सिंह, बुकबुका 1,00,000/-, विरेन्द्र कुमार धुर्वा 50,000/-, निकोदिम भुटकुंवार डोकाद 50,000/- श्रवण कुमार नायक कुच्चू 40,000/-, मिनी देवी करमा 75,000/-, रुत खलखो, टुटीहारा 50,000/- तथा गुलशन कुमार धुर्वा 50,000/- दिया गया।

इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष विजय टोप्पो, ओरमांझी प्रखण्ड महिला अध्यक्ष अनीता देवी, अनगड़ा प्रखण्ड महिला अध्यक्ष सरिता देवी, रेशमा देवी, समीम अंसारी, दशरथ पहान, पंचु तिर्की, बबलू लकड़ा, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक उपस्थित थे।

Related posts

धनबाद : बिना चालान बालू का परिवहन करते टाटा 407 जब्त

admin

राष्ट्रपति से मिले सांसद मनीष जायसवाल, झारखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

admin

केंद्र सरकार की सहमति के बाद भुईहर मुंडा को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देगी राज्य सरकार : आलमगीर

admin

Leave a Comment