झारखण्ड राँची

युवाओं ने थामा झामुमो का दामन, हेमन्त ने दिलाई सदस्यता

अभाविप के अंदरूनी विवाद और हेमन्त सरकार के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य को देखकर हुए प्रभावित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने युवाओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं सदस्यता रसीद देकर झामुमो की सदस्यता दिलाई। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फागू बेसरा, राज्य सभा में झामुमो सांसद महुआ माजी, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय और झामुमो राँची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम की उपस्थिति में उत्साही युवाओं को झामुमो में शामिल कराते हुए कहा कि युवा जोश में वह ताकत है कि अपनी मेहनत से सभी लक्ष्य को पा सकता है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी और झारखंडी जोहार कहा। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के काम करने के शैली और दिशा के चलते ही दिन प्रतिदिन युवाओं का विश्वास हमारे प्रति बढ़ रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है।

इस दौरान छात्र नेताओ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंदरुनी विवाद एवं हेमंत सरकार के शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए कार्यो से प्रभावित होकर हम सभी ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा परिवार मे शामिल हुए। आगामी समय मे हम सभी इस परिवार को मजबूत करेंगे और पूरे झारखण्डी भाई बहन के हित वाली हेमन्त सरकार को राज्य मे पुन: स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर झामुमो की सदस्यता लेने वालों में राँची से पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह पूर्व विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह , पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री विद्यानद राय पूर्व जिला संयोजक अमर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम प्रतीक, गढ़वा से प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी, पूर्व जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शुभेन्द्र दूबे, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंकज चौबे, TSVP प्रदेश सह संयोजक हरीओम तिवारी, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व पूर्णकालिक कार्यकर्ता किरण कुमारी, खेलो भारत के जिला संयोजक अंकित शुक्ला, नगर सह मंत्री श्रेया कुमारी, पूर्व नगर मंत्री बिक्की रौशन, वहीं लातेहार से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक नवनीत कुमार, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला संयोजक उज्जवल शुक्ला, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अभिषेक कुमार, पूर्व नगर संगठन मंत्री ब्रजकिशोर टाना भगत शामिल हुए।

वहीं खूँटी से विभाग सह संयोजक कमलेश महतो, छात्रसंघ के निर्वाचित पूर्व सह सचिव नीलिमा श्वेता लकड़ा, सोशल मीडिया संयोजक धर्मेन्द्र साहू, बिरसा कालेज सह मंत्री रौशन गुड़िया, पलामू से पूर्व जिला संयोजक सुमित पाठक, वर्तमान जिला संयोजक नितिश दूबे, जमशेदपुर से पूर्व जिला संयोजक गौरव साहू , जमशेदपुर महानगर मंत्री यश अग्रहरि, बोकारो से पूर्व प्रदेश सह मंत्री अभिषेक कुमार ने सदस्यता ली।

Related posts

सीएमपीडीआई को द्वितीय पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत

Nitesh Verma

कोयला चढ़ाने के क्रम में पैर फिसलने से ट्रेन के कटकर महिला की मौत

Nitesh Verma

तंबाकू निषेध दिवस पर धनबाद पुलिस मुख्यालय में पदस्थ पुलिस पदाधिकारीयों व कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

Nitesh Verma

Leave a Comment