झारखण्ड राँची राजनीति

राजेश कच्छप ने किया शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर विधायक निधि से शेड निर्माण का किया शिलान्यास

नितीश_मिश्र

राँची/नामकुम(खबर_आजतक): हाईटेंशन मैदान चौक स्थित चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं प्रथम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी क्रांति वीर शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर विधायक निधि से शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास खिजरी विधायक राजेश कच्छप के कर कमलों एवं झारखण्ड प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व सांसद रामटहल महतो और राँची जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राकेश किरण महतो की उपस्थिति में किया गया।

इस कार्यक्रम में जैक अध्यक्ष अनिल महतो, आरयू के पूर्व रजिस्टर डॉ अमर चौधरी, डॉ धनेश्वर महतो, शीतल ओहदार, ललित महतो, डाॅ गोविंद महतो, शत्रुघ्न महतो, पूर्व पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, मधुसूदन महतो, राजकुमार महतो, झामुमो नेता मंटू लाला, झामुमो नेता बीरु साहू, गोविंद शंकर महतो, पूर्व जिला परिषद सुनील उराँव, अर्चना मिश्रा, नामकुम प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना सांगा, भूदेव महतो, जगदीश चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

Related posts

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान व झारखण्ड चुनाव प्रभारी अरूण भारती से मिले बीरेन्द्र प्रधान

admin

केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक संपन्न, करमा पूजा महोत्सव को धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय

admin

भुताहा तालाब स्थित चैती दुर्गा मंदिर का दसवां वार्षिक महोत्सव संपन्न, 11 हजार से अधिक भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

admin

Leave a Comment