
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने जेपीएससी भर्ती अनियमितताओं के मामले में सरकार से आयोग के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। गुरुवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब तक सदस्य अपने पद पर बने रहेंगे, निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

उन्होंने पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय मामले की लीपापोती में लगी है। साहू ने कहा कि भाजपा सड़क से संसद तक छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी और जेएसएससी, जेपीएससी व उत्पाद सिपाही भर्ती सहित सभी कथित भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती रहेगी।
Leave a Reply