झारखण्ड राँची राजनीति

चिराग पासवान आज लातेहार में सभा को करेंगे सम्बोधित.. तैयारियां पूरी

नितीश_मिश्र

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान 23 सितंबर को एकदिवसीय दौरे पर झारखण्ड आएँगे। चिराग सुबह 9:00 बजे सेवा विमान से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट राँची पहुंचेंगे जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। चिराग पासवान एयरपोर्ट से सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निजी कार्यालय कृष्णा एन्क्लेव नार्थ ऑफिस पाड़ा में पार्टी के पदाधिकारियों संग चुनावी मंत्रणा करेंगे। इसके बाद जमुई के सांसद सह झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती और सह प्रभारी एवं सांसद राजेश वर्मा के साथ सड़क मार्ग से लातेहार रवाना होंगे।

चिराग पासवान लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में पार्टी के जनहुँकार रैली को संबोधित करते हुए झारखण्ड में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लातेहार की रैली को संबोधित करने के बाद लोजपा – भाजपा द्वारा पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलाम्बर – पितांबरपुर में बाबा चौहरमल एवं पार्टी के संस्थापक स्व रामविलास पासवान के मूर्ति का अनावरण करेंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखण्ड में कार्यक्रम होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं। इसको लेकर पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारी लगातार झारखण्ड के दौरे पर हैं। अभी पहले महीनें ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं का भी महाजुटान राजधानी राँची में हुआ था। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।

Related posts

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 के डेंटल चेकअप कैंप में 150 बच्चों की जांच

Nitesh Verma

पंसस एवं प्रखंड के पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करें : डॉ लंबोदर महतो

Nitesh Verma

सनातन महापंचायत द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन

Nitesh Verma

Leave a Comment