झारखण्ड राँची

राज्यपाल ने न्यायमूर्ती एमएस रामचन्द्र राव को मुख्य न्यायाधीश के पद की दिलाई शपथ

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन स्थित बिरसा मंडप में न्यायमूर्ति एम०एस० रामचंद्र राव को झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण के उपरांत हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। इससे पूर्व राज्य के मुख्य सचिव एल. खियांग्ते ने न्यायमूर्ति श्री एम०एस० रामचन्द्र राव का झारखण्ड राज्य उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा तथा राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ ग्रहण हेतू आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के वरीय अधिकारीगण तथा झारखंड उच्च न्यायालय के पदाधिकारीगण व वरीय अधिवक्तागण मौजूद थे।

Related posts

कसमार अंचल कार्यालय में रोजाना 1 से 2 बजे तक जनता दरबार, समस्याओं का त्वरित समाधान

admin

सांसद संजय सेठ की पहल पर रेल मंत्री ने दिया निर्देश

admin

कांग्रेस झारखंड में चार सीटों पर कर सकती है प्रत्याशियों का ऐलान, किन्हें मिलेगा मौका?

admin

Leave a Comment