गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन रथ यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार भाजपा परिवर्तन यात्रा पेटरवार न्यू बस पड़ाव पहुंची, जहां पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल के नेतृत्व में बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजा – बाजा के साथ परिवर्तन रथ का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पेटरवार प्रखंड मंडल अध्यक्ष ने अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सांसद रविंद्र राय, बोकारो विधायक सह मुख्य सचेतक बिरेंची नारायण एवं लक्ष्मण नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को कई प्रलोभन दिए थे,

जैसे की पांच लाख नौकरियां पांच हजार से सात हजार तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था और कहा कि अगर नहीं दिए तो मैं राजनीतिक से संन्यास ले लेंगे,ऐसे कई वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा सगा नहीं जिसे हेमंत सरकार ने उसे ठगा नहीं। यह सरकार सिर्फ ठगने का काम किया है। ऐसी सरकार है जिनके तन-तन में भ्रष्टाचार है। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड को बनाया है। हेमंत सरकार ने झारखंड को बर्बाद करने के लिए आया है। हम आपसे निवेदन करते हैं की हमने इस राज्य को बनाया है और भाजपा ही इस राज्य को बचाएगी। लेकिन तब तक नहीं बचा पाएगी जब तक आपका सहयोग आपका आशीर्वाद हमें नहीं मिलेगा। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल में भाजपा का झंडा लेकर तेनु चौक में दी स्वागत किया। इस मौके पर बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय,पेटरवार मंडल अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो,गोमिया विधानसभा प्रभारी डां .संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भारत यादव, रोहित लाल सिंह, संजय सिन्हा, सुधीर कुमार सिन्हा ,असित बनर्जी, पंकज कुमार सिन्हा, राजेश प्रसाद,नागेश्वर सिंह, पिंटू महतो, निरंजन महतो, रमेश मल्होत्रा, मनोज शर्मा, प्रकाश रवानी, रौनक कुमार, गोपी रजवार, वासुदेव भोक्ता, प्रकाश अग्रवाल, शंकर साव, ज्योति स्वर्णकार, राकेश महतो, बृषकेतु प्रसाद, मुकेश रजवार, चंदन सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

मेकॉन मुख्यालय व सीएसआर पवेलियन में वित्त निदेशक मुकेश कुमार ने किया झंडोत्तोलन

Nitesh Verma

सीएमपीडीआई और टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के बीच एमओए पर हस्ताक्षर

Nitesh Verma

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) में युवाओं और ऊर्जावान सदस्यों की प्रवेश की गति में निरंतर रफ़्तार हो रहा है: रवि चौबे

Nitesh Verma

Leave a Comment