झारखण्ड राँची

राँची : सीएमपीडीआई ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को टी-शर्ट, साड़ी और जूते प्रदान कर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया।

सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार और निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा ने कृतज्ञता का प्रतीक कुल 82 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और स्वच्छता बनाए रखने में महत्ती भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर महाप्रबंधक (तकनीकी/पीआर) संजय कुमार दूबे सहित महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कर्मियों की उपस्थिति थी।

Related posts

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में चिन्मय मिशन, बोकारो की आवासीय आचार्या, स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती होगी शामिल

admin

GAP मामलों के लिए ऑनलाइन मेडिक्लेम मॉड्यूल का हुआ उद्घाटन

admin

धर्म‐ अधात्म: मंदिर और संकट मोचन मंदिर के मामले में सांसद ने राज्यपाल को किया पत्राचार, कहा ‐ “सनातन को समाप्त करने वालों ने बनाई है समिति, मामले में हस्तक्षेप कर समिति को करें निरस्त”

admin

Leave a Comment