झारखण्ड राँची

मंजूनाथ भजंत्री बनें राँची उपायुक्त, झारखण्ड के 4 जिलों के उपायुक्त का हुआ स्थान परिवर्तन

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): राज्य सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें चार जिलों के उपायुक्त को भी बदल दिया है। मंजूनाथ भजंत्री को राँची जिले के उपायुक्त की कमान सौंपी गई है।

वहीं शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा, उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार और मनीष कुमार को पाकुड़ के उपायुक्त की जिम्मेवारी सौंपी गई है। साथ ही पवन कुमार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। रंजीत कुमार लाल को ऊर्जा उत्पादन निगम के एमडी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया।

Related posts

पिछली सरकार द्वारा आरटीआई कानून में हुए संवैधानिक संशोधन निरस्त करना अतिआवश्यक, मॉनसून सत्र में निजी विद्यालयों के हित में विधानसभा में करेंगे सभी का ध्यानाकर्षण: सरयू राय

admin

वाईबीएन विश्वविद्यालय में इंडियन नॉलेज सिस्टम संग्रहालय का भव्य उद्घाटन

admin

बीएसएल ने रचा इतिहास,अब देश में बनेगा इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टील, खत्म होगी आयात पर निर्भरता

admin

Leave a Comment