झारखण्ड धनबाद

झरियाबाजार, बाईपास रोड व कोयरीबांध की सुरक्षा पर आंच नहीं आनी चाहिए: पूर्णिमा नीरज सिंह

प्रतीक सिंह, धनबाद

झरिया: झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने राजापुर परियोजना के विस्तारीकरण से कोयरीबांध, दुखहरिणी धाम से झरिया स्टेशन रोड और झरिया बाजार के अस्तित्व पर उत्पन्न हुए खतरे को लेकर विकास भवन बीसीसीएल महाप्रबंधक एरिया 9 के कार्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन के साथ आवश्यक बैठक किया।


विधायक ने वार्ता के क्रम में कहा कि कल ही स्थानीय लोगों के साथ मैने घटना स्थल का दौरा किया था, लोग जान माल की सुरक्षा को लेकर आशंकित है। किसी भी कीमत पर झरिया बाई पास सड़क एवं कोयरीबांध को सुरक्षित रखना ही होगा, इसके लिए जो कदम उठाने हो, प्रबंधन पहल करे। लोगो को विश्वास में लेकर, घटना स्थल पर स्वयं बीसीसीएल अधिकारियों के साथ जाकर, घटना स्थल उचित आकलन करते हुए निर्णय ले। साथ ही साथ रजवार बस्ती के रैयतो को कर्माटांड में शीघ्र अतिशीघ्र विस्थापित कर उनके मुआवजा एवम् नियोजन देने पर उचित कारवाई करे।
महाप्रबंधक बस्ताकोला अनिल सिन्हा ने विधायक की बातों पर सहमति जताई और शीघ्र घटना स्थल का दौरा कर उचित कारवाई का भरोसा दिया।


वार्ता में उप महाप्रबंधक टुनेश्वर पासवान, मुख्य प्रबंधक कार्मिक अभिषेक राय, पी०ओ० राजापुर के०के० सिंह, जनता मजदूर संघ, बस्ताकोला के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण पाठक, कोयरीबांध समिति से बंटी जायसवाल, संजय गुप्ता, देवेंद्र यादव, मंटू गुप्ता, रितेश रजवार, दिलीप गुप्ता , अक्षय यादव, अभिषेक परमार, एन के परमार, हरे राम कुमार , शक्ति सिंह, नसीब चौहान, मनोज यादव , जितेंद्र पासवान , रविंद्र यादव लाल बहादुर यादव, राजीव राय, मुन्ना सिंह , रमेश राम , शिव शंकर महतो, जितेंद्र पासवान, रवींद्र यादव, विनय साव आदि उपस्थित थे।

Related posts

चिन्मय मिशन बोकारो में 12 से 17 जून तक ज्ञान यज्ञ
स्वामी अद्वैतानंद सरस्वती देंगे भक्तिरस से परिपूर्ण प्रवचन

admin

क्रूज़ बाज़ार 2025 में झारखंड को मिला अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का नया आयाम

admin

मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल में परिधान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

admin

Leave a Comment