झारखण्ड राँची राजनीति

अजय नाथ शाहदेव ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में दिखाई ताकत, दिनभर जुटे रहे समर्थक

हटिया विधानसभा क्षैत्र में रोजगार की व्यवस्था, मॉडल स्कूल और सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सरकारी विकास कार्यों में पारदर्शिता खोलना लक्ष्य: अजय नाथ शाहदेव

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): काँग्रेस पार्टी के हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव हटिया विधानसभा के लिए अपनी प्राथमिकताओं को लोगो के सामने रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर हर अमीर गरीब का समान अधिकार है। अगर जनता उन्हे मौका देती है हटिया विधानसभा में सभी सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के तर्ज पर विकसित करना उनका लक्ष्य है। काँग्रेस महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि वे सरकारी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संगीत, खेल जैसे अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराएँगे ताकि यहाँ रहने वाले गरीब परिवार के बच्चे भी राज्य और देश का नाम रौशन करे। युवाओं में बेरोजगारी दूर करने के लिए उद्योग धंधे स्थापित कराना भी उनकी प्राथमिकता सूची में है। हटिया क्षेत्र के लोगों के लिए हटिया में ही रोजगार का व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हटिया क्षेत्र की जनता ईलाज के लिए राँची के सदर या रिम्स पर निर्भर है। क्षेत्र में एक भी अस्पताल नहीं है और जनप्रतिनिधि को चिंता नहीं। हटिया क्षेत्र में एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खुलवाना उनका लक्ष्य है ताकि लोगो को समय से बेहतर इलाज मिल सके।

बीजेपी को किसी कीमत पर झारखण्ड में पैर पसारने नही देना है: बालमुचू

काँग्रेस पार्टी के हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू ने राज्य की हेमन्त सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने मईयां सम्मान योजना, कृषि ऋण माफी, अबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफी का ज़िक्र करते हुए कहा कि हटिया विधानसभा से इंडिया गठबन्धन की जीत सुनिश्चित है। केंद्र सरकार पर उन्होंने कहा कि पहले तो फ्री में गैस सिलेंडर दिया और फिर उसका दाम बढ़ा दिया। हेमन्त सरकार बचपन से बुढ़ापे तक जनता की फिक्र कर रही है।

भाजपा को झारखण्ड से खदेड़ना है: बंधु

काँग्रेस पार्टी के हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि हटिया विधानसभा सीट से अजय नाथ शाहदेव को जिताना है। उन्होंने वहाँ उपस्थित लोगो से कहा कि हम सभी को अजय नाथ शाहदेव को समर्थन करना है। वर्तमान विधायक को जनता की समस्याओं से लेना देना नहीं है। वे मुख्य रुप से व्यापारी है। भाजपा को अप्रासंगिक बताते हुए वरिष्ठ काँग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा को झारखण्ड से खदेड़ना सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है और अपनी खुली आँखों से सारा घटनाक्रम देख रही झारखण्ड की आम जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके नेताओं को मुंहतोड़ जवाब देगी।

हटिया में अजय नाथ शाहदेव को जिताएँ, हेमन्त को फिर से मुख्यमंत्री बनाएँ: गीताश्री

काँग्रेस पार्टी के हटिया विधानसभा स्तरीय संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गीताश्री उराँव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की संपत्ति को अडानी- अंबानी के हाथो में दे दिया है। केन्द्र सरकार की लापरवाही के कारण देश में कोरोना फैला। हेमन्त सोरेन की सरकार ने मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का काम किया। उन्होंने केन्द्र सरकार पर सरना धर्म कोड को लटकाने का आरोप लगाया।

इस संवाद सभा का संचालन रातू प्रखण्ड अध्यक्ष कुशल उराँव, नगड़ी प्रखण्ड अध्यक्ष सहाबिर लोहरा और रातू मंडल अध्यक्ष अतुल राज ठाकुर ने किया।

इस संवाद कार्यक्रम में अमर उराँव, मेरी तिर्की, नीतू देवी, उषा देवी, शकुंतला देवी, लाल पृथ्वी नाथ शाहदेव, लाल रमेश नाथ शाहदेव, कुमार अतुल राज, कमल ठाकुर, गौतम उपाध्याय, दीपक ओझा, मेरी भगत, हूसे उराँव, रेणु तिर्की, लक्ष्मी नारायण भगत, सुखदेव उरांव, सबिता कुजूर, निरंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने की कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उसकी अद्यतन स्थिति की समीक्षा

Nitesh Verma

धनबाद उपायुक्त ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) का निरीक्षण किया

Nitesh Verma

हड़ताली कर्मियों की जायज़ माँगो को पुरा करे राज्य सरकार : कुमार अमित

Nitesh Verma

Leave a Comment